ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20231123 090506 96 विदेशी महिला से छीना झपटी, सड़क पर चिल्लाती रही Rajasthan News Portal पर्यटन, बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। सैलानियों के प्रमुख पसंदीदा स्थल पुष्कर में विदेशी महिला के साथ बीच सड़क पर छीना झपटी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दो बदमाश युवती का पर्स चुराकर ले गए। उसने चिल्लाते हुए दोनो के पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुष्कर में इन दिनों होली उत्सव की तैयारी चल रही है। पुष्कर का तीर्थ की दृष्टि से भी बड़ा महत्व है ऐसे में यहां पर अक्सर विदेशी पर्यटक आते हैं। पुलिस ने बताया कि यहां पर इजराइल पर्यटकों का धार्मिक स्थल भी अलग से बना हुआ है, यहां पर भी बडी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसी धार्मिक स्थल पर आई इजरायली युवती थालिया के साथ यह घटना हुई।

थालिया जब धार्मिक स्थल से गुजर रही थी तो उसके साथ यह घटना हुई। धार्मिक स्थल के प्रबंधकों को इसकी सूचना दी गई और पर्यटक थाने में केस दर्ज कराया गया। बदमाशों ने जो पर्स छीना उसमें यूरो, डॉलर, दो हजार रुपए कैश, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और अन् दस्तावेज थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुष्कर में इजरायली पर्यटकों का जो धार्मिक स्थल है उसे बेदखबाद के नाम से जाना जाता है। हर साल यहां पर बड़ी संख्या में इजरायली आते हैं।


Share This News