Thar पोस्ट। आचार संहिता से पहले राज्य के पुलिस विभाग में आठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) और 40 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला किया गया है। इस तबादले का मुख्य उद्देश्य चुनाव संबंधी कार्यों की अच्छी तरह से प्रबंधन करना है।

राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने जारी किए गए आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में कई प्रमुख पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं। इसमें कमांडेंड एसडीआरएफ, डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ, पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पदों पर नियुक्तियाँ शामिल हैं।

DGP उत्कल रंजन साहू के आदेश के अनुसार, विजय सेहरा को एसीपी, एससी-एसटी सेल, जयपुर कमिश्नरेट, प्रियंका वैष्णव को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, जयपुर ग्रामीण, सुरेश कुमार को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल अलवर, अशोक कुमार मीणा को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, अजमेर, हरजी लाल यादव को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, भीलवाड़ा, निसार खान को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, भरतपुर, शुभकरण को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, जोधपुर ग्रामीण, सुगंधचंद पवार को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, जैसलमेर में नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा विजय कुमार आर्य को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, बांसवाड़ा, जगदीश कुमार बिश्नोई को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, डूंगरपुर और सुभाष चंद्र पूनिया को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, हनुमानगढ़ में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजेश सिमर उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, प्रतापगढ़, सीताराम मीणा को उपाधीक्षक, एससी-एसटी सेल, झालावाड़, अचल सिंह देवड़ा सहायक कमांडेंट, प्रथम बटालियन, आरएसी, जोधपुर, शंकर लाल छाबा को वृत्ताधिकारी, लोहावट, शंकर लाल मसूरिया को उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, सिरोही, वीरेंद्र कुमार शर्मा को वृत्ताधिकारी, झुंझुनूं, हरि सिंह धायल को वृत्ताधिकारी, झुंझुनूं ग्रामीण, रोहिताश लाल देवंदा को वृत्ताधिकारी, बांदीकुई, आकांक्षा कुमारी को वृत्ताधिकारी, भरतपुर ग्रामीण, पार्थ शर्मा को वृत्ताधिकारी, फागी, अनिल डोरिया को वृत्ताधिकारी, उच्चैन, उदय सिंह मीणा को वृत्ताधिकारी, लालसोट, अरविंद कुमार को वृत्ताधिकारी, गंगापुर, चारुल गुप्ता को वृत्ताधिकारी, नांगल राजावतान, लाभूराम विश्नोई को उपाधीक्षक, यातायात, पाली दिया गया है। पिछले महीने, राजस्थान पुलिस विभाग में एक और बड़ा फेरबदल हुआ, जिसके तहत कुल 65 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।