ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240219 102604 इस बार नहर बंदी नहीं होगी: जल मंत्री कन्हैयालाल, कहा पहले जनता के लिए पानी, इसके बाद नहर बंदी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इंदिरा गांधी नहर में इस बार नहर बंदी नहीं होगी। इससे बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के दस जिलों में पीने के पानी की समस्या नहीं होगी और किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलता रहेगा। राज्य के जल मंत्री कन्हैयालाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में ये जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ऐसा लोकसभा चुनाव के कारण नहीं, बल्कि तेज गर्मी में आम आदमी की जल समस्या को देखते हुए किया गया है। जल मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के किसानों को नहर बंदी के कारण समस्या होती है। ऐसे मे फिलहाल नहर बंदी नहीं की जा रही है। इसके लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आदेश जारी कर दिया हैं।

उन्होंने कहा कहा कि पिछली सरकार ने ऐसे कोई प्रबंध नहीं किए कि नहर बंदी के दौरान आम जनता को तकलीफ न हो। हम पहले जनता के लिए व्यवस्था करेंगे, इसके बाद ही नहर बंदी होगी। पिछले 10 साल में 40 से ज्यादा सिंचाई योजनाएं अमल में आई है। आने वाले समय में हमारे हिस्से का जो पानी पाकिस्तान जा रहा है, उसे भी रोकने की कोशिश होगी। हमारी डबल इंजन की सरकार है, जो काम कर रही है।


Share This News