ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20240315 200943 फागणिया फुटबॉल मैच के पोस्टर का विमोचन, स्वांग बनकर पहुंचे कलाकार Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में “फागणिया फुटबॉल” मैच का आयोजन 22 मार्च शुक्रवार को सायं 5.15 बजे धरणीधर मैदान बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।

फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि आज फागणिया फुटबॉल” मैच के पोस्टर का विमोचन -समारोह के अतिथि बीकानेरी होली के रसिये राम रतन जी रंगा, गोपाल जी जोशी, शिवरतन जी रंगा तथा दिलीप जी बिस्सा द्वारा सामूहिक रूप सेन किया गया। उल्लेखनीय है कि सभी अतिथि महिलाओं की वेशभूषा में स्वांग धर कर आए थे, एवं गत 20-25 वर्षों से होलाष्टक लगने के बाद महिला का स्वांग धर कर ही गली गली मे घूमकर बीकानेर के लोगो का मनोरंजन करते हैं।
इस अवसर पर अतिथियों ने बताया कि फागणिया फुटबॉल बीकानेर की शुद्ध होली को जीवित रखने का एक अच्छा प्रयास है । उन्होंने बीकानेर की जनता को “फागणिया फुटबॉल” मैच देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की तथा आयोजन की सफलता की कामना की।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल रंगा ,सीताराम कच्छावा , गोपाल हर्ष, दुर्गाशंकर आचार्य, आनंद जोशी, किसन स्वामी, अशोक सोनी, श्री रतन तम्बोली, जुगलकिशोर जोशी, मालचंद सुथार, श्याम व्यास, अशोक कुमार बोहरा आदि उपस्थित थे ।
सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैया लाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपाल हर्ष, दुर्गाशंकर आचार्य, अशोक सोनी, जगमोहन आचार्य, श्री रतन तम्बोली तथा जुगलकिशोर जोशी से संपर्क कर सकते हैं।


Share This News