IMG 20240303 211618 बीकानेर पूर्व राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने अचानक पुलिस प्रशासन को क्यों भेजा है ज्ञापन? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पूर्व राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्य व अनेक ट्रस्टों की चेयरपर्सन राज्यश्री कुमारी व मधुलिका कुमारी ने एक संयुक्त ज्ञापन पुलिस महानिरीक्षक को भेजा है। इस ज्ञापन में कहा गया है कि सोमवार को जूनागढ़ किले में  राजमाता सुशीला कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि सभा है। इस दौरान पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध आदि कार्यक्रम होंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि इसमें राजपरिवार के किसी सदस्य के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई गई है। लेकिन इस बारे में अफवाह उड़ाई जा रही है। राजमाता से सभी की भावनाएं जुड़ी है। परिवार के सदस्यों के साथ ही ट्रस्ट से जुड़े लोगों व ब्राह्मणों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन इस बात की अफवाह उड़ाई जा रही है कि किले में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है जो कि एक अफवाह मात्र है। ज्ञापन में कहा गया है कि अफवाहों पर ध्यान न देकर हमारे पारिवारिक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने में सहयोग प्रदान किया जाए।


Share This News