IMG 20220726 123123 1 बीकानेर में 4 करोड़ की अवैध अफीम जब्त Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में अवैध अफीम के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ में की गयी है। इसकी अनुमानित लागत 4 करोड़ है। जहां पर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मोमासर में दबिश दी। जहां पर आड़सर रोड़ पर सुंडाराम गोदारा के खेत में जांच के दौरान पुलिस को अवैध अफीम के पौधे मिले। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 8200 पौधों को जब्त किया है। जिनका कुल वजन करीब 370 किलो है और बाजार में इसकी कीमत करीब 4 करोड़ की है। पुलिस ने मौके से सुंडाराम को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हजारों की संख्या मे इससे पहले भी अवैध अफीम के पौधों की कटाई की जा चुकी है।


Share This News