ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240228 WA0329 देर रात प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर एवं टीबी अस्पताल का किया औचक निरिक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

असामाजिक तत्वों को पुलिस के हवाले किया।Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी बुधवार देर रात कॉलेज से सम्बद्ध विभिन्न चिकित्सालयों में सुरक्षा तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही असामाजिक तत्वों पर तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें पुलिस को सुपुर्द किया। प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने बताया की उन्होंने बुधवार रात दस बजे पीबीएम के टीबी अस्पताल तथा ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर ड्यूटी पर कार्यरत महिला तथा पुरुष नर्सिंग अधिकारियों से बदतमीजी कर रहे थे, इस पर प्राचार्य ने सुरक्षा गार्ड्स की मदद से उन पर नियंत्रण कर उन्हें तुरंत पीबीएम पुलिस चौकी सुपुर्द किया.

जिला अस्पताल में देर रात व्यवस्थाओं का जायजा :

बुधवार देर रात प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान डॉक्टर जितेंद्र आचार्य साथ रहे, प्राचार्य डॉ.सोनी ने अधीक्षक डॉक्टर सुनील हर्ष को निर्देश दिया की अस्पताल को चार दीवारी को शीघ्र ऊँचा करवाया जाये ओर ओपीडी समय के पश्चात द्वितीय गेट को बंद रखने के निर्देश दिए ताकि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं हो.उल्लेखनीय है की सभी स्थानों पर प्राचार्य डॉ. सोनी ने स्टॉफ उपस्थित रजिस्टर चेक किया साथ ही सभी स्टॉफ को निष्ठापूर्ण कार्य करने की सीख दी।


Share This News