ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240227 WA0209 पीबीएम अस्पताल में नकारा ट्रॉलियां, व्हील चेयर, पलंग, कुर्सियों की कायापलट कार्य जोरों पर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

खत्री मोदी समाज कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई 

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। खत्री मोदी समाज और अमर प्रताप डेवलपर्स के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पीबीएम अस्पताल की नकारा पड़ी ट्रॉलियों, पलंगों, व्हील चेयर, कुर्सियों आदि की मरम्मत अभियान चल रहा रहा  है । कार्यकर्ताओं के अनुसार अब पीबीएम अस्पताल की केज्यूल्टी, ट्रॉमा सेंटर, ओ टी ब्लॉक और वार्डो में ट्रॉलियों, व्हील चेयर की कमी नही रहेगी ।खत्री मोदी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मोदी ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी के सैनी, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ बी एल खजोटिया की प्रेरणा से शुरू किए गए सेवा अभियान में पीबीएम अस्पताल की आपातकालीन इकाई,  ट्रॉमा सेंटर, मेडिसन आई सी यू,सर्जिकल हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल, ऑपरेशन थियेटर, भीतरी वार्डो में निरीक्षण कर ट्रॉलियों की मरम्मत की योजना है। संस्था के श्योदान सिंह, दिनेश मोदी, अशोक मोदी की देख रेख में गत दिनों मरम्मत का कार्य शुरू किया गया । सी एम ओ डॉ एल के कपिल ने बताया कि तय प्रक्रिया अनुसार फर्नीचर की मरम्मत लगातार चलेगी।  

                                 


Share This News