ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240227 WA0210 अजयोत्सव वार्षिकोत्सव 29 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। वल्लभ गार्डन रोड़ स्थित अजय पब्लिक स्कूल द्वारा स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने पर 29 फरवरी को अजयोत्सव नाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनेक जनों का सम्मान व रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है। संचालक आनंद सिंह पंवार ने बताया कि कृष्णा पैलेस में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, नेशनल टीचर्स अवार्ड से सम्मानित सुनीता गुलाटी होंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देगें। बल्कि अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन भी करेंगे। इस मौके पर सचिव इज्यराज पंवार भी मौजूद रहे।इस मौके अज्योत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
एलुमिनी विद्यार्थियों को मिलेगा अजय रत्न सम्मान पंवार ने बताया कि स्कूल स्थापना से अब तक स्कूल में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को अजय रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। जो इंजीनियर, चिकित्सक या प्रशासनिक सेवाओं में गये है। साथ ही कक्षा आठ तक उच्च अंक प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वालों का भी सम्मान होगा।
स्कूल करेगा नवाचार उन्होंने बताया कि स्कूल एक नवाचार करने जा रहा है। स्कूल की ओर से कार्यक्रम में किसी भी स्कूल में कक्षा आठ तक उच्च अंक प्राप्त करने वाले पहले तीन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये मेधावी विद्यार्थी अपनी अंकतालिका स्कूल में जमा करवा सकता है।


Share This News