ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240219 102604 3 नहरबंदी को लेकर संभागीय आयुक्त ने जारी किए निर्देश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने आगामी प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जल भंडारण एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। श्रीमती सिंघवी ने एक पत्र लिखकर पीएचईडी को जल संसाधन विभाग‌, इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग, संबंधित जिलों के राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करने को कहा है जिससे प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
श्रीमती सिंघवी ने बताया कि नहरबंदी के दौरान इंदिरा गांधी नहर परियोजना राजस्थान की मुख्य नहरों में रिलाइनिंग कार्य करवाए जाएंगे। इस वर्ष रिलाइनिंग कार्य के निष्पादन के लिए इंदिरा गांधी फीडर में 60 दिवस की नहरबंदी की जानी प्रस्तावित है।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि नहरबंदी शुरू होने से पूर्व समस्त जल भंडारणों, पोडिंग, तालाबों डिग्गियों, जोहड़, सार्वजनिक जल स्त्रोतों के अलावा निजी डिग्गी जोहड़ एवं निजी भंडारण स्रोतों का भरण भी सुनिश्चित करवाया जाएगा। नहरबंदी के दौरान पानी की चोरी रोकने के लिए भी प्रशासन व पुलिस स्तर पर समुचित रूप से मॉनिटरिंग व पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


Share This News