Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़े के साथ कुकर्म का कुप्रयास करने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस सम्बंध में पीडित के पिता ने नाल पुलिस थाने में सुरेन्द्र नाम के व्यक्ति के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दी है कि उसके दस वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके बेटे के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले श्रीडूंगरगढ़ और देशनोक थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप के मामले सामने आए हैं।