ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
20 22 05 IMG 20201123 WA0066 विवाह होटल, टैंट हाउस व मैरिज गार्डन संचालकों के साथ बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। कोरोना के मददेनजर आगामी समय में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में कोरोना रोकथाम की नई एडवाइजरी की अनुपालना के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशाुनसार सोमवार को थानावार होटल, टैंट हाउस व मैरिज गार्डन संचालकों के साथ बैठक कर नए नियमों की जानकारी देते हुए नियमों की पालना हेतु समझाइश की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख थानों में थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में संचालित किए जा रहे होटल, टैंट हाउस व मैरिज गार्डन संचालकों को बुलाया गया और नई गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान संचालकों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि विवाह आदि किसी भी आयोजन में अधिकतम 100 व्यक्तियों के ही शामिल होने की अनुमति है। यदि किसी भी समारोह में 100 से अधिक व्यक्ति पाए गए तो उस समारोह के आयोजनकर्ता के साथ सम्बंधित टैंट हाउस, मैरिज गार्डन के संचालक को भी जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही की जाएगी।मीना ने बताया कि बैठकों के दौरान संचालकों को समझाया गया कि नियमों की अनुपालना में आमजन के साथ-साथ वाणिज्यक गतिविधियों से जुड़े उद्यमियों की सतर्कता व सहयोग आवश्यक है। उनके सहयोग से ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को कम किया जा सकता है। सदर थाना, जयनारायण व्यास काॅलोनी, गंगाशहर, नयाशहर, कोटगेट सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना की जानकारी दी गई।


Share This News