ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 16 17 आईएएस और 7 आईपीएस के तबादले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भजनलाल सरकार ने 17 आईएएस और 7 आईपीएस के तबादले कर दिए है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। सभी अफसर गहलोत सरकार में अहम पदों पर तैनात थे। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार आईएएस गौरव गोयल राज्यपाल के सचिव होंगे। सुबीर कुमार को प्रमुख शासन सचिव उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग जयपुर लगाया गया है। इसके साथ ही भवानी सिंह देथा को प्रमुख शासन सचिव युवा मामले व खेल विभाग जयपुर, राजन विशाल को शासन सचिव प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय जन अभियोग निराकरण मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग जयपुर, मुकुल शर्मा को प्रबंध निदेशक राजसिको जयपुर और प्रबंध निदेशक ग्रामीण आकर्षित क्षेत्र विकास अभिकरण जयपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. यह तीनों अधिकारी अपने मूल विभाग के साथ-साथ इन अतिरिक्त विभागों के कार्यभार का भी कामकाज संभालेंगे। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एपीओ चल रहे 7 आईपीएस अफसरों को सरकार ने पोस्टिंग दे दी है। अमित जैन सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त जायल, नागौर, शाहीन सी सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त सीकर, जिला सीकर, सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त सदर, जिला बीकानेर, प्रशांत किरण सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त राजगढ़, जिला चूरू,बी. आदित्य सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त श्रीगंगानगर, जिला श्रीगंगानगर, अभिषेक अंडासु सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व जोधपुर आयुक्तालय, मनीष कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक मावली जिला उदयपुर लगाए गए है। 

इनका हुआ तबादला 
भवानी सिंह देथा को प्रमुख शासन सचिव आयोजना सांख्यिकी विभाग जयपुर, विकास सीतारामजी को प्रमुख शासन सचिव पशुपालन मत्स्य एवं गोपालन विभाग जयपुर, डॉ. पृथ्वीराज को प्रमुख शासन सचिव श्रम कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं विभाग जयपुर, पूर्ण चंद किशन को प्रमुख शासन सचिव कौशल एवं उद्यमिता रोजगार विभाग जयपुर, गौरव गोयल को सचिव राज्यपाल जयपुर , विजयपाल सिंह को आयुक्त संस्कृत शिक्षा विभाग जयपुर, रश्मि गुप्ता को शासन सचिव गृह विभाग जयपुर, विश्राम मीणा को निर्देश एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर में तबादला किया गया है।


Share This News