ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240202 202419 दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने बीकानेर के सूरज टॉकीज में किया संवाद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। लोकसभा क्षेत्र बीकानेर का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बीकानेर लोकसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आज सुरज टाकीज में यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि आज का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की शुरूआत से पहले प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, टीकाराम जूली सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने मोहनलाल सुखाडिया जी की पुण्यतिथि पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम, से कार्यक्रम की विधिवत शुरआत हुई। दोनो जिला अध्यक्षों ने मंचासीन वरिष्ठ नेताओं का सूत की माला पहनाकर और बुके भेटकर स्वागत किया तत्पश्चात बिसनाराम सियाग, यशपाल गहलोत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन की बात कही।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया मंच पर महासचिव प्रभारी राजस्थान सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, डॉ.बुलाकीदास कल्ला, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रदेश महासचिव लोकसभा प्रभारी फुसाराम गोदारा, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, मंगलाराम गोदारा, गोविंदराम मेघवाल, डॉ राजेंद्र मुंड, भवर सिंह भाटी, मदनगोपाल मेघवाल, महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग मौजूद रहे।

प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बीकानेर लोकसभा कांग्रेस की रही है और जो आंकड़ा है वो बताता है की हम ये लोकसभा चुनाव जीत रहे है बस आप सभी को पुरानी बातो को भूलकर एकजुटता से चुनाव में जो भी प्रत्याशी हो उसको जीताना है नसीहत देते हुए कहा की कोई एक व्यक्ति ये मुगालता ना पाले की अगर वो है तो कांग्रेस है अगर कांग्रेस है तो सबका वजूद है लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रति सच्ची लगन से कार्य करने वाले व्यक्ति को संगठन में अवश्य मौका दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विचार उसकी नीति और कार्यशेली बहुत मजबूत है बस पार्टी की मजबूती के लिए आप सभी कमर कस कर मेहनत करे और यकीन मानिए जो व्यक्ति पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा नही रखेगा उसको कांग्रेस में कोई तव्वजो नही मिलेगी | बीकानेर कांग्रेस का गढ़ रहा है आप सभी इस बार इस सीट पर पुनः पार्टी को जिताने का कार्य करे आप सभी को गोविंद सिंह डोटासरा बनकर कार्य करना है बाकी कार्य आप लोगो के लिए में करूंगा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा की भाजपा ने कभी जनता के हित की बात नही की उसको सिर्फ मंदिर के नाम पर धर्म के नाम पर लोगो के बीच विवाद खड़ा करके मूल मुद्दो से ध्यान भटकाना आता है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का फर्ज है की वो इनकी सच्चाई जनता को बताए और कांग्रेस की बात उनकी अच्छाइयां जनता के सामने रखे और लोकसभा में अधिकतम voto से जीत कैसे है उस पर कार्य करे

बैठक का संचालन मुरली गोदारा ने किया और अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक संपन्न हुई

संवाद कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल मंडल अध्यक्ष, पार्षद सहित जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share This News