ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 99 विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन मांगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। विशेष योग्यजन छात्रवृति योजना के तहत विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) छात्रों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 1 से 4 तक के 40 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष योग्यजन विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रतिमाह 500 रुपए एवं 5 से 8 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को प्रतिमाह 600 रु से लाभांवित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजकीय शिक्षण संस्थानों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विशेष योग्यजन विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय समय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका, आय प्रमाण पत्र अधिकतम वार्षिक आय 2 लाख रुपए प्रमाण पत्र, आवेदक के बैंक खाता पास बुक की प्रति, मूल निवास प्रमाण पत्र दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदक ऑफलाईन आवेदन पत्र पूर्ण भर कर रानी बाजार, चोपड़ा कटला स्थित सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

अल्पसंख्यक समुदाय से कारोबारी व शिक्षा ऋण हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

15 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं आवेदन। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद व्यक्तियों से वर्ष 2023-24 के लिए कारोबारी व शिक्षा ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। ईच्छुक पात्र व्यक्ति कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर वांच्छित दस्तावेजों सहित पूर्ण आवेदन पत्र भरकर 15 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी प्रतीक्षा शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं अथवा कार्य दिवस में संबन्धित कार्यालय में सर्पक कर सकते हैं।


Share This News