ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 89 अंक ज्योतिष पर सेमिनार आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। गोगागेट स्थित ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला में आज अंक ज्योतिष पर आयोजित सेमिनार में व्याख्यान देते हुए मुख्य अतिथि भारतीय अंक ज्योतिष के विद्वान डॉ श्री कुमार गणेश ने कहा की अंक ज्योतिष को लोग विदेशी देन मानते हैं। वास्तव में अंक ज्योतिष भारतीय महर्षियों की देन है अंक ज्योतिष के द्वारा मनुष्य के जीवन काल के समस्त पहलुओं का अध्ययन आसानी से किया जा सकता है। इसको प्रत्येक भारतीय ज्ञानार्जन हेतु सीखना चाहिए। कुमार गणेश ने वेद पाठशाला के प्रयासों की प्रशंसा करते हुवे कहा कि बीकानेर का छोटी काशी होना ऐसे वेद पाठशालाओं के कारण ही सार्थक हुआ है। डॉ गणेश ने अंक ज्योतिष से मूलांक,भाग्यांक,जीवन की घटना विशेष के काल ज्ञात करने के सूत्र बताए।

शाल के प्राचार्य शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने वेद पाठशाला की उपलब्धियां तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर शाला के समस्त परिवार द्वारा डॉक्टर कुमार गणेश का बीकानेर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।इसी क्रम में भारतीय सेना में धर्म शिक्षक के पद पर चयनित हुए पाठशाला के विद्यार्थी रहे कोलासर निवासी श्री मुकेश उपाध्याय का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया । तथा धर्म शिक्षक मुकेश ने प्रशिक्षणार्थियों को सेना में धर्म शिक्षक भर्ती के लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के गुर सिखाए ।
कार्यक्रम का संचालन शास्त्री पंडित यज्ञ प्रसाद शर्मा ने किया ।कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्यार्थी रहे प.कैलाश शर्मा,उत्तम कुमार सेवग ,राम अवतार सिंह राजपुरोहित, दिनेश शास्त्री, ओम प्रकाश गहलोत, शिव शंकर ओझा ,पंडित दीपक, नारायण शर्मा, शिवशंकर ओझा आदि विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

IMG 20240129 WA0165 अंक ज्योतिष पर सेमिनार आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News