ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 34 विवाह के लिए बीकानेर में यह रहेगी व्यवस्था Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज़। बीकानेर में जिला कलेक्टर नमित मेहता के अनुसार शादी के किसी भी फंक्शन में केवल सौ लोग अनुमत रहेंगे। यह संख्या मेहमानों व मेजबानों की कुल संख्या होगी। कार्यक्रम चाहे बंद हॉल में हो या ओपन ग्राउंड में, यह संख्या सौ ही रहेगी। किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं लेनी होगी, लेकिन एसडीएम को लिखित सूचना आवश्यक होगी। वहीं बारात से जुड़े सबसे बड़े कंफ्यूजन को भी कलेक्टर मेहता ने दूर कर दिया है।कलेक्टर ने बताया कि बारात व बैंड-बाजा-लाइट आदि की अनुमति रहेगी, लेकिन नियमों की पालना आवश्यक है। बता दें कि कोरोना से सुरक्षित रहने हेतु गाइडलाइन की पालना जरूरी है। ऐसे में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम में कुल सौ से अधिक की संख्या दिखी तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना काल में आए पिछले सीजन में नियमों के उल्लंघन पर कई आयोजकों पर मुकदमें दर्ज किए गए थे। इस बार भी प्रशासन वैवाहिक आयोजनों पर पूरी नजर रहेगा।


Share This News