ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20211103 181707 15 साल की अविवाहित लड़की ने शिशु को जन्म दिया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ौसी जिले चूरू के दूधवा खारा पुलिस थाना क्षेत्र में एक बिन ब्याही 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया है, हालांकि पैदा हुआ नवजात मृत था। 15 वर्षीय नाबालिग इस बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चेकअप के बाद चिकित्सकों ने जो बात परिजनों को बताई। उस बात को सुनकर परिजनों के नीचे से जमीं खिसक गई। इसकी रिपोर्ट पीडि़ता की मां की ओर से अज्ञात के खिलाफ थाने में दी गई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ अज्ञात आरोपी ने दुष्कर्म कर उसको गर्भवती बना दिया। रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात को उसकी नाबालिग बच्ची के पेट में अचानक दर्द हुआ तो वे उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी नाबलिग बच्ची आठ माह से गर्भवती है तथा उसको बच्चा होने वाला है। उसके बाद बिन ब्याही नाबालिग बच्ची ने मृत बच्चे को जन्म दिया।


Share This News