ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20201004 005550 1 एक कबूतर 14 करोड़ का ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

कबूतर पालना और उसकी रेस लगाने का शौक पुराना है। यूरोप के बेल्जियम के हाले शहर में पिछले दिनों रेस लगाने वाले कबूतरों की नीलामी हुई। इसमें दो साल की मादा कबूतर न्यू किम भी सामने थी। यूरोप में कई रेसें जीत चुकी न्यू किम के लिए शुरुआत बोली 200 यूरो रखी गई थी लेकिन नीलामी के आखिर तक न्यू किम का दाम आसमान पर था। दो चीनी अमीर उसे पाने के लिए एक दूसरे से उलझे हुए थे। दुनिया में किसी कबूतर का सबसे महंगा सौदा हुआ। 16 लाख यूरो को बोली लगाकर सुपर डुपर नाम के चीनी नागरिक ने न्यू किम को खरीद लिया।न्यू किम को खरीदने वाले चीनी अमीर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है सुपर डुपर ने ही पिछले साल बेल्जियम में अर्मांडो नाम का नर कबूतर भी खरीदा था। मार्च 2019 में अर्मांडो को 12.52 लाख डॉलर में खरीदा गया था। यूरोप में कबूतरों की रेस का खेल काफी पुराना है. हर साल तमाम देशों के कबूतरबाज इनाम की मोटी रकम के लिए इन रेसों में शामिल होते हैं। चीन में भी अब कबूतरों की रेस जोर पकड़ने लगी है। माना जा रहा है कि अर्मांडो और न्यू किम का जोड़ा कई सुपरफिट कबूतर पैदा करेगा. चीनी ब्रीडर इनके बच्चों से पैसे कमाएंगे. मादा कबूतर 10 साल की उम्र तक प्रजनन कर सकती है।


Share This News