ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220712 222522 25 ट्रेन के टॉयलेट के पास नवजात बच्ची मिली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ोसी जिले चुरू के राजगढ़ स्टेशन पर देर रात, तिलकब्रिज श्रीगंगानगर दिल्ली ट्रेन में, टॉयलेट के पास एक नवजात बालिका मिली। इस बच्ची को राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उतारा और जीआरपी इंचार्ज एसआई लक्ष्मणसिंह ने इसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद, नवजात बच्ची को चूरू के डीबी अस्पताल के मातृ शिशु विभाग में भर्ती किया गया है। इस बच्ची का वजन दो किलो दो सौ ग्राम है, जो थोड़ा कम है बच्ची का वर्तमान में फीडिंग चल रहा है, और उसकी जांच भी हो रही है। जांच की रिपोर्ट के बाद, बच्ची की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। राजगढ़ जीआरपी इंचार्ज एसआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि ट्रेन में सवार एक यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सूचना मिली। ट्रेन ने रात दो बजे राजगढ़ पहुंची और नवजात को लेकर गवर्नमेंट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज हुआ। इसके बाद बच्ची को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है। नवजात बच्ची की स्थिति नॉर्मल है।


Share This News