Thar पोस्ट, न्यूज। शादी समारोह में बीती रात शरीक होकर मोटर साइकिल पर वापस अपने घर लौट रहे दंपत्ति को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बीकानेर जिले का उक्त मामला पांचू पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां खारा गांव निवासी बनवारी लाल पुत्र बंशीलाल व उसकी पत्नी बसंती शादी समारोह में गए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होकर ये दोनों मोटर साइकिल पर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बनवारी लाल की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी बसंती घायल हो गई। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।