ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20231126 WA0128 राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वामी रामभद्राचार्य से रामकथा सुनी Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर/बीकानेर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को बीकानेर में 108 कुंडीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ में भाग लिया। बाद में उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य से रामकथा भी सुनी। श्री मिश्र ने कहा कि राम कथा जीवन का आलोक है। उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य को महान संत बताते हुए कहा कि राम कथा को वह अपने मुख से व्याख्यायित करते हैं तो अमृत झरता है। उन्होंने रामभद्राचार्य जी को इस दौर का मनीषी, राम कथा मर्मज्ञ बताते हुए उनके तप और त्याग को अनुकरणीय बताया।राज्यपाल श्री मिश्र ने कोई एक घंटे तक तन्मयता से रामकथा सुनी। इससे पहले उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर भी चर्चा की। इससे पहले रविवार को राज्यपाल श्री मिश्र के बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट पर संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


Share This News