Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। राजस्थान में दोपहर तीन बजे तक 55.64 प्रतिशत मतदान हो गया है। बीकानेर जिले में मतदान के दौरान नोखड़ा गांव में गाडिय़ों के शीशे तोडऩे और तोडफ़ोड़ करने की घटना हुई है। दोपहर करीब एक बजे गांव में घूम रही चार गाडिय़ों के कुछ लोगों ने घेरकर शीशे तोड़ दिए। इस दौरान किसी के चोट नहीं लगी है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। नोखा थानाधिकारी भी जाब्त के साथ मौके पर है। साथ ही डीएसपी संजय बोथरा भी मौके पर पहुंचे। गाडिय़ों पर किसी भी दल के झंडे नहीं लगे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश कर लोगों को शांत किया। साथ ही वाहनों में तोडफ़ोड़ करने वाले उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है। कोलायत में 5 गाड़ी जब्त, दो दर्जन लोगो को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।