IMG 20231001 124613 बीकानेर में पीएम मोदी का रोड शो 20 को, आज नागौर दौरे पर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पीएम मोदी का बीकानेर में रोड शो 20 को है। भाजपा आज रूट तय कर प्रशासन को बताएगी। शनिवार को पीएम दो बार बीकानेर आएंगे और यहां चुनिंदा नेता-प्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज नागौर दौरे पर रहेंगे। वहां से खरनाल तेजाजी मंदिर जाएंगे। नागौर में आमसभा संबोधित करेंगे। नागौर जाने के लिए वे बीकानेर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और यहां से हैलिकॉप्टर के जरिये जाएंगे। दोपहर लगभग दो बजे उनका प्लेन बीकानेर मे लैंड करेगा। इस दौरान बीकानेर के चुनिंदा नेता-प्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे हैलिकॉप्टर के जरिये सीधे नागौर चले जाएंगे। इसी तरह वापसी में शाम को वापस हैलिकॉप्टर से बीकानेर आएंगे और यहां से प्लेन में जाएंगे।

भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चुनावी दौरे पर आयेंगे। वे जाटलेंड नागौर व भरतपुर में चुनावी सभा करेंगे और नागौर जिले की 10 सीटों को साधने का काम करेंगे। नागौर से ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ रही है, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई थी।


Share This News