ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231117 230926 पुष्कर पहुंचा 7 करोड़ का घोड़ा, यह है घोडे की डाइट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पुष्कर में 7 करोड़ का घोड़ा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राजस्थान के पुष्कर पशु मेले में एक ऐसा घोड़ा लाया गया है, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इस घोड़े को बिसलेरी वाटर पिलाया जाता है. एक बार में देसी गाय का पांच लीटर दूध पिलाया जाता है. इसे ये दूध तीन बार दिया जाता है. यह घोड़ा लग्जरी कारों से भी काफी महंगा है.

पुष्कर मेले में पहुंचा यह घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का फ्रेजेंड घोड़ा है. घोड़े के मालिक युवराज जडेजा उसको भगवान का रूप मानते हैं. युवराज ने चार लोगों को घोड़े की सेवा में लगा रखा है. फ्रेजेंड की लंबाई करीब 64 इंच से भी ज्यादा है. दिखने में सुंदर और आकर्षक है. फ्रेजेंड को देखने के लिए मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कई देशी-विदेशी पर्यटक फ्रेजेंड के साथ सेल्फी ले रहे हैं।


Share This News