IMG 20220712 222522 10 बीजेपी नेता का बेटा लापता Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर की एक बीजेपी नेता महिला का पुत्र लापता है। बीजेपी नेता ने डीमापुर की एक महिला पर उसके पुत्र को मोहजाल में फंसाने का आरोप लगाया है। मामला चुनाव के चलते उलझा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर का 25 वर्षीय युवक पिछले 18 दिनों से अर्द्ध-लापता है। लेकिन अभी तक उसको घर लाने में पुलिस असमर्थ है। अर्द्ध-लापता इसलिए कि उसका पता तो पुलिस को मालूम चल चुका है, लेकिन चुनाव की वजह से उसे लाने नहीं जा पा रहे। यह मामला मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र का है। रामपुरा बस्ती गली नंबर 1 निवासी रूपकुंवर रावत पुत्र देवीलाल रावत 30 अक्टूबर को कलर लाने घर से निकला था, जो वापिस नहीं लौटा। रूपकुंवर की माता मंजूलता ने मुक्ताप्रसाद थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच कांस्टेबल सवाई सिंह को दी। सवाई सिंह ने तहकीकात कर उसका पता लगाया है। इस बारे में मंजूलता का कहना है कि उसके बेटे को डीमापुर (असम) की एक पैंतालीस वर्षीय औरत ने अपने जाल में फांस लिया है। मंजूलता के अनुसार पुलिस व उसकी, उस औरत से बात हुई है, रूपकुंवर से भी बात हुई मगर मामला नहीं सुलझा। डिमापुर की औरत दो बच्चों की मां बताई जा रही है। मंजूलता को आशंका है कि उस औरत ने रूपकुंवर को हिप्नोटाइज कर लिया है अथवा वह ब्लैकमेल कर रही है। मंजूलता के अनुसार डिमापुर की औरत ने कहा है कि वह उसके बेटे को कभी नहीं जाने देगी। रूपकुंवर की माता बीजेपी महिला मोर्चा की शहर उपाध्यक्ष है, वहीं पिता आर्मी में हैं। मंजूलता के एक ही संतान है। डिमापुर एक खतरनाक इलाका माना जाता है।


Share This News