ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220712 222522 7 बीकानेर में बंदी की हत्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की बीछवाल स्थित केन्द्रीय कारागृह में एक बंदी की हत्या का मामला सामने आया है। इस बारे में जेल प्रहरी हनुमानसिंह ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके मुताबिक जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हनुमानगढ़ निवासी बंदी बुधराम पुत्र भियांराम नायक ने जेल में सजा काट रहे दूसरे बंदी मोहम्मद साजिद हुसैन पर रात करीब पौने दो बजे ईंट से हमला कर दिया। समय वो सो रहा था, घायलावस्था में उसे पीबीएम में भर्ती कराया गया। जहां पर देर रात करीब 2:40 बजे चिकित्सकों ने उसे उपचार दौरान मृत घोषित कर दिया। दोनों ही बंदी हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। मृतक का शव पीबीएम की मोर्चरी में्र रखवाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी महेन्द्र दत्त शर्मा कर रहे है।


Share This News