Thar पोस्ट। बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट पर मुहर लग गई है। सूत्रों की माने तो यह सूची आज या कल तक जारी हो सकती है। इस सूची में बीकानेर की हॉट सीट श्रीकोलायत व खाजूवाला से टिकट घोषित होने के आसार है। दोनो सीटों को लेकर कुछ खबरें भी वायरल हुई है लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम करीब 7:45 बजे खत्म हुई। इसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। बीजेपी राजस्थान में 124 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। बाकी 76 विधानसभा सीटों पर CEC की बैठक में मुहर लग गई। अब सिर्फ घोषणा होना बाकी है।