Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में पानी डिग्गी मे डूबने से तीन की मौत हो गई। यह मामला धीरदेसर चोटियान गांव का है। जहां एक साथ पानी की डिग्गी में डूबने से मां, बेटी व दोहिते की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इन तीनों के शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी पहुंचे है। सूत्रों के मुताबिक मृतक परमादेवी (45) पत्नी नानूराम, राजूदेवी (22) पुत्री नानूराम व राजूदेवी का बेटा (02) बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। फिलहाल इन तीनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला देर रात का बताया जा रहा है।