Thar पोस्ट। देश के हाईटेक शहर में रिहायशी इलाके में तेंदुआ घूमता दिखा है। बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास सिंगसंद्रा इलाके में कथित तौर पर एक तेंदुआ देखा गया। रविवार को एक वीडियो वायरल भी सामने आया, जिसमें तेंदुआ इलाके में घूमता हुआ देखाई दिया। फुटेज के अनुसार, तेंदुए को सिंगसंद्रा इलाके में दो आवारा कुत्तों को तेंदुए का पीछा करते हुए देखा गया था। सिंगसंद्रा बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान के करीब है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सिंगसंद्रा इलाके में तीन टीमें तैनात की। वन विभाग के लगभग 30 सदस्यों को ट्रैंक्विलाइजर गन के साथ क्षेत्र में और उसके आसपास तैनात किया गया है। इस बारे में

वन विभाग ने कहा कि हमारी टीम पहले से ही इलाके में तैनात है। पिंजरे पहले ही रखे जा चुके हैं। वहीं, पीटीआई की एक रिपोर्ट में कर्नाटक के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन सुभाष के. मालखेड़े के हवाले से कहा गया था। हमने बन्नेरघट्टा चिड़ियाघर के डॉक्टर को दवाओं के साथ वहां रहने के लिए कहा है और एहतियात के तौर पर वन अधिकारियों को भी ट्रैंक्विलाइजर बंदूकों के साथ क्षेत्र में तैनात किया गया है।