ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231028 WA0233 दीपावली एक्सपो का हुआ उद्धघाटन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा रहे उपस्थित। उद्योग क्राफ्ट एवं पर्यायवरण संस्थान द्वारा 28 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक ग्रामीण हाट में दीपावली एक्सपो मेले का आयोजन किया जा रहा है । मेले का उद्धघाटन करते हुए श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि ऐसे मेलों से महिला स्वावलंबन को काफी बढ़ावा मिलता है और नगरवासियों को भी बीकानेर के कारीगरों की कला को एक ही छत के नीचे देखने व जानने का अवसर मिलता है । बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि दीपावली के अवसर पर लगा यह मेला बीकानेर के नागरिकों को एक ही छत के नीचे दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं, ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़े, हाथों से बने उत्पाद आदि उपलब्ध हो सकेगा । बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि बीकानेर में कलाकारों की कोई कमी नहीं है बस उन्हें मंच उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है । उद्योगपति विजय नौलखा ने बताया कि ऐसे मेलों में बीकानेर के कलाकारों की कला एवं बीकानेर की संस्कृति साफ देखी जा सकती है । इस अवसर पर जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र संयुक्त आयुक्त मंजू नैन गोदारा, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, भंवरलाल चांडक, ग्रामीण हाट सचिव प्रवीण गुप्ता उपस्थित हुए ।


Share This News