Thar पोस्ट। सूबे के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कांग्रेस वार रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5 बड़ी गारंटी लॉन्च करने की घोषणा की है। इसमें ओल्ड पेंशन स्कीम कंटिन्यू गहलोत की इस लिस्ट में पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम होगी। बता दें कि 2022 में गहलोत ने राजस्थान में न्यू पेंशन स्कीम की जगह ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू की थी। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य था। अब गहलोत गारंटी देंगे कि उनकी सरकार आती है तो ओपीएस जारी रखेंगे। इसके अलावा
फ्री लैपटॉप दूसरी गांरटी फ्री लैपटॉप की है। हालांकि फ्री लैपटॉप की घोषणा गहलोत सरकार के इस कार्यकाल के बजट का हिस्सा थी। लेकिन यह योजना कागजों से आगे नहीं बढ़ी। अब गहलोत गारंटी देंगे कि सरकार आई तो सरकारी कॉलेज के छात्रों को फ्री लैपटॉप देंगे।
पशुधन की गारंटी
तीसरी गौ धन पशु गारंटी है। यह गारंटी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लॉन्च कर चुकी है। अब गहलोत सरकार भी गांवों में पशुओं का गौबर और गौ मूत्र खरीदने की गारंटी भी देगी।
अंग्रेजी मीडियम स्कूल की गांरटी
इसी कड़ी में चौथा अंग्रेजी मीडियम स्कूल की गारंटी है। बता दें कि गहलोत सरकार ने प्रदेश भर में अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की योजना लॉन्च की थी। अब इसे आगे बढ़ाकर पंचायत स्तर पर लागू करने की गारंटी देंगे गहलोत।
चिरंजीवी आपदा राहत
पांचवी चिरंजीवी आपदा राहत है। बता दें कि गहलोत सरकार ने इस कार्यकाल में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की थी। इसमें प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। अब गहलोत इस योजना को आगे बढ़ाकर इसे आपदा राहत तक बढ़ाएंगे।