ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20230527 154542 85 बीजेपी: दूसरी सूची में वसुंधरा गुट के 14 नेता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चुनाव में बीजेपी आलाकमान गहन मनन के बाद ही दाव खेल रहा है। पहली सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे का नाम नहीं था। ऐसे में उन्हें साइड लाइन करने की चर्चा ने जोर पकड़ा, लेकिन दूसरी लिस्ट में नाम आने के बाद इन सभी सियासी चर्चाओं पर विराम लग गया। भाजपा की दूसरी सूची में वसुंधरा गुट के 14 नेताओं को भी जगह मिली हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहली और भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 33 पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है, जबकि विपक्षी पार्टी भाजपा 124 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधासभा अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को टिकट मिला है। पायलट के अलावा कांग्रेस की पहली सूची में उनके गुट के तीन नेताओं के भी नाम हैं। इनमें इंद्रराज सिंह गुर्जर को विराट नगर, राम निवास गावड़िया को परबतसर और मुकेश भाकर को लाडनूं विधासभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। सचिन पायलट खुद अपनी टोंक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वसुंधरा खेमे से कालीचरण सराफ मालवीय नगर विधानसभा सीट, प्रताप सिंह सिंघवी छबड़ा, गुरदीप सिंह शाहपीणी संगरिया, श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़ा, अभिषेक मटोरिया नौहर, संतोष अहलावत सूरजगढ़, कालूलाल मेघवाल डग, नरेंद्र नागर खानपुर, गोविंद रानीपुरिया मनोहरथाना, प्रेम सिंह बाजौर नीमकाथाना, कैलाश चंद वर्मा बगरू, हेम सिंह थाना गाजी, मनजीत धर्मपाल बानसुर और संजय शर्मा अलवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।  


Share This News