ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 82 कोलायत, खाजूवाला का नाम नहीं, कई दिग्गजों की सीट भी बदली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की हॉट सीट कोलायत व खाजूवाला का दूसरी लिस्ट में नाम नही है। आमजन की उत्सुकता इससे और बढ़ गई है। तीसरी सूची में शेष सीटों की घोषणा संभव है। बीकानेर पूरब से सिद्धि कुमारी, लूणकरणसर से सुमित गोदारा, नोखा से बिहारीलाल बिश्नोई, बीकानेर की चर्चित सीट पश्चिम से जेठानंद व्यास को टिकट मिली है। इसके साथ ही राज्य में कई दिग्गजों की सीट बदली गई है। बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दी गई है। इसी तरह नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। सूरसागर सीट पर नए प्रत्यशी देवेंद्र जोशी को टिकट मिली है यहां से सूर्यकांता व्यास वर्षों तक जीती। राजेन्द्र राठौड़ पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है, वे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।


Share This News