ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231009 160342 7 राजस्थान में इस सीट पर महिला मतदाता की संख्या पुरुषों से अधिक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। चुनाव की गर्माहट अब मौसम बदलने के साथ महसूस की जा रही है। प्रदेश में कही सूची का इंतज़ार है तो कही टिकट कटने की चर्चा। राजस्थान में एक सीट ऐसी भी है जहाँ महिला वोटर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेगी।राजस्थान में 5.26 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 2.51 करोड़ महिलाएं और 2.73 करोड़ से अधिक पुरुष हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 606 है। 22 लाख 20 हजार से अधिक युवा वोटर 2023 के चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। प्रदेश की 200 विधानसभाओं सीटों पर औसतन पांच से 14 हजार नए वोटर है। प्रदेश की निंबाहेड़ा एकमात्र ऐसी विधानसभा सीट है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 275328 है। इनमें से 137733 महिला और 137591 पुरुष मतदाता हैं यानी 142 महिला वोटर ज्यादा है। वहीं, चार थर्ड जेंडर वोटर भी हैं। चार विधानसभा सीटें ऐंसी हैं, जहां पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में अंतर 800 से भी कम हैं। अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट पर 10 हजार 624 पुरुष  और 104557 महिला वोटर हैं, यानी अंतर सिर्फ 67 मतदाताओं का है। इसी तरह कपासन में पुरुष 134736 और 134604 महिला मतदाता हैं, यहां दोनों के बीच का अंतर 132 है। प्रतापगढ़ में 128729 पुरुष और 128308 महिला मतदाता हैं, यहां ये अंतर 421 है। वहीं, बांसवाड़ा में 140440 महिला और 139712 पुरुष मतदाता है, यानी अंतर 728 वोटर का है।  


Share This News