ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 54 तहसीलदार निलंबित, मतदाता सूची में अनुशासनहीनता बरतने पर कार्रवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज पोकरण। पश्चिमी राजस्थान में पोकरण के नायब तहसीलदार माधो सिंह को जैसलमेर कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। जिला कलेक्टर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन अवधि के दौरान नायब तहसीलदार का मुख्यालय जैसलमेर रहेगा। इस बारे में कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि पोकरण नायब तहसीलदार माधो सिंह को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया है। उनके खिलाफ मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने समेत अन्य प्रक्रिया को प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के संशोधन का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसे लेकर माधो सिंह पर लगे आरोप गंभीर अनुशासनहीनता दर्शाते हैं। 


Share This News