ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211103 181707 5 थाना प्रभारी और उसके साथी पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील फोटो किए थे वायरल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के डीग जिले के कैथवाड़ा थाना प्रभारी कमरूद्दीन खान के कुछ दिन पहले एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल हुए थे। यह फोटो सरकारी क्वार्टर के थे। फोटो वायरल होते ही डीग एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था। इस मामले में थाना प्रभारी के साथ फोटो में दिख रही महिला के परिजनों ने कैथवाड़ा थाने में थाना प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मामला दर्ज कराया है।पीड़िता के भाई ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि चार-पांच दिन पहले कैथवाड़ा थाना अधिकारी कमरुद्दीन खान के सरकारी आवास पर एक महिला के साथ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था। थाना प्रभारी के साथ जो महिला फोटो में दिख रही है वह मेरी बहन है। जिसको थाना क्षेत्र के गांव नगला का आराम सिंह निवासी ईशाक पुत्र मन्नू लड़कियों की सप्लाई करने वाला दलाल है, जो मेरी बहन को थाने में दर्ज एक मामले में मदद के बहाने से बहला फुसलाकर कैथवाड़ा थाना प्रभारी कमरूद्दीन खान के सरकारी आवास पर ले गया। वहां थाना प्रभारी के साथ ईशाक ने बारी- बारी गलत काम किया और फोटो खींचने के साथ-साथ वीडियो भी बना लिया। ये वीडियो ईशाक के पुत्र राहुल ने 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपी राहुल हम लोगों को समाज से बेदखल करने की धमकी भी देता है। आरोपी ईशाक ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड होने के साथ-साथ लड़कियों की भी सप्लाई करता है। पीड़िता के भाई ने बताया कि सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने के बाद उसकी बहन और उसके दो बच्चो का आरोपियों ने अपहरण कर लिया और इस मामले में राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। मामले में और भी लोग शामिल हैं, जो लगातार राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। मेरी बहन और उसके दो मासूम बच्चों के साथ जान माल की हानि होती है तो इसके जिम्मेदार थाना प्रभारी के साथ अन्य आरोपी भी होंगे। 

पीड़िता ने बताया कि ईशाक कैथवाड़ा थाने में दर्ज मामले में मदद के बहाने से उसे थाना प्रभारी के पास लेकर आया था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई और तबीयत के बारे में ईशाक को बताया। ईशाक ने उसे एक गोली दी। उसको खाते ही वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कैथवाड़ा थाने में नाम दर्ज मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस से आग्रह है कि संबंधित मामले में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और हमें न्याय दिलाया जाए।


Share This News