ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20230831 WA01127E2 बीकानेर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक ! जानिए वजह Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के बीकानेर स्टेशन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार दिनांक 31.08.2023 को सुबह 7.25 बजे पहुंची। इस ट्रेन का स्वागत श्री अर्जुनराम मेघवाल माननीय कानून, संस्कृति एवम संसदीय मामलात मंत्री, भारत सरकार ने किया।
उन्होंने ट्रेन के दोनो लोको पायलटों का माला पहनाकर स्वागत किया। माननीय मंत्री जी ने मंडल रेल प्रबंधक एवं उनकी टीम को बीकानेर स्टेशन तक विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मंडल पर चल रहे रेल परियोजनाओं पर चर्चा भी की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरडी) श्री आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश चंद जेवलिया तथा मंडल के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share This News