ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20220712 222522 24 बीकानेर : महिला के गले से सोने की चैन झपटी, फिर दो जगह वारदात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बदमाशों द्वारा एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पीबीएम हॉस्पिटल के पास महिला की चैन छीनने का मामला अभी शान्त नहीं हुआ था कि सरेआम बदमाशों ने दो अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं से छीना झपटी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि झपटमार एक मामले में एक महिला से चैन झपटकर लेकर भागे तो दूसरे मामले में पर्स को काटा और बैग छीन के भागे। मिली जानकारी के मुताबिक नयाशहर थाना इलाके में शाम को ईदगाह बारी के पास राह चलती महिला के गले से चैन झपट ले जाने से खलबली मच गई। यह बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने उनके सामने घटना का विरोध जताया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। बीकानेर में चैन छीनने के लिए गिरोह सक्रिय है।


Share This News