ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230825 190025 बीकानेर के इस नेता ने पूर्व विधानसभा से दावेदारी मजबूत की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेता अपनी दावेदारी को मजबूती से आलाकमान तक रख रहे है। बीकानेर पूर्व विधानसभा से बीजेपी से दिलीप पुरी का नाम चर्चा में आ रहा है। इसकी वजह है हाल ही में उनकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ उनकी उपस्थिति। जानकारों की मानें तो पुरी ने अपनी दावेदारी की संभावनाओं को और प्रबल किया है। बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी और भाजपा नेता दिलीप पुरी पिछले कुछ महीनों में एक साथ कई मौकों पर नजर आए है। जानकारी में रहे कि सी. पी. जोशी और पुरी के रिश्ते काफी गहरे और पुराने है। हाल ही में दिलीप पुरी को पार्टी कार्यक्रमों के इतर कई बार सी.पी जोशी सहित बीजेपी पार्टी के नेताओ के साथ देखा जा चुका है, जिनमें अनुराग ठाकुर और चंद्रशेखर जैसे बड़े नाम भी शामिल है। वे जयपुर बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ चन्द्रयान 3 मिशन की सफलता को मनाते नजर आए थे। बीजेपी पूर्व से दिलीप पुरी ने प्रबलता के साथ अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। हालांकि देखने वाली बात यह कि राजनीति का पहिया किस ओर घूमता है।


Share This News