ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220726 123123 1 स्कूली छात्राओं को जबरन उठाने का मामला, आपस में खूनी संघर्ष Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ोसी जिले चूरु में दो स्कूली छात्राओं को जबरन उठाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले की तारानगर तहसील के भालेरी थाना अंतर्गत गांव रिबिया में दो स्कूली छात्राओं को जबरन उठाने के बाद दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। यह मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। दो स्कूली नाबालिग छात्राओं को एक पक्ष द्वारा अगवा किया गया। जिसका पता चलने पर दूसरे पक्ष के लोग उन्हें छुड़ाने गए। जहां पहले से ही हथियारों से लैस एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में चार सगे भाइयों सहित दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए।

आपसी झगड़े में हुए घायलों को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। यहां अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। जिसमें सामने आया कि गांव रिबिया में एक ही जाति की दो गोत्रों में पुरानी रंजिश है। दोनों के परस्पर मामले भी दर्ज हैं। रंजिश को लेकर गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो स्कूली छात्राओं को उस समय अगवा कर लिया, जब वे गांव की ही दुकान पर सामान लेने आई थी। इस वजह से दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। झगड़े में बरछी, कुल्हाड़ी, लाठियों से दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के हरिराम भाम्भू ( 42 ), श्योनारायण (35), श्री भगवान (30) और दूसरे पक्ष में चार सगे भाई जिनमें बुधाराम कस्वा (35), निरानाराम (45), भादर राम (55) और मनफूल (50) घायल हो गए।


Share This News