Thar पोस्ट। भाजपा ने राजस्थान में प्रदेश संकल्प पत्र समिति की घोषणा की है। यह एक तरह से चुनाव घोषणा पत्र समिति होगी। इस 25 सदस्यीय समिति का संयोजक बीकानेर के सांसद एवं केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने गुरुवार को जयपुर में इस समिति की घोषणा की। जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से बनाई गई इस समिति में वरिष्ठ नेताओं, बुद्धिजीवियों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। सह-संयोजक : राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, नगर निगम ग्रेटर जयपुर की समिति चेयरमैन राखी राठौड़।
ये सदस्य: सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, अशोक रामदास अग्रवाल, रतनलाल गाडरी, रामगोपाल सुधार, प्रभु धोबी, मोहन नाई, जसवंत बिश्नोई, खेमराज देसाई, अशोक वर्मा, सी एम मीणा, ममता शर्मा, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान, मनन चतुर्वेदी, सरदार जसबीर सिंह और डॉक्टर एस एस अग्रवाल।