ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 55 119 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में ये होंगे अतिरिक्त संभागीय आयुक्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चुनावी साल में तबादलों की बहार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर बुधवार देर रात कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर 119 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमे बीकानेर जिला भी शामिल है। राजस्थान यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार मूलचंद, जेवीवीएनएल का सचिव भगवत सिंह और स्पोर्ट्स काउंसिल का सचिव सोहन राम चौधरी को बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने कुल 119 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादलों में 51 रिक्त पदों पर अफसरों को नियुक्तियां दी गई हैं। 47 एसडीओ का तबादला किया गया है। 11 तहसीलदारों को प्रमोशन देकर उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पद पर लगाया गया है। छह एपीओ अधिकारियों को भी इस सूची में पोस्टिंग मिली है। दो आरएएस अफसरों का ट्रांसफर निरस्त किया गया है। जबकि एक अन्य आरएएस अफसर को एडिशनल चार्ज दिया गया है। बीकानेर में लगाया इन्हें :

अजित सिंह राजावत को अतिरिक्त आयुक्त, सीएडी, इंदिरा गांधी नगर परियोजना, बीकानेर

ओमप्रकाश बिश्नोई को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर पद पर लगाया गया।

अशोक सांगवा को भू प्रबंध अधिकारी, बीकानेर


Share This News