ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
rajasthan 1690476136 छात्राओं के साथ गलत हरकत, शिक्षक की पिटाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक फ़िल्म आई थी बाहुबली। इसमे नायिका के साथ बेड़टच करने पर नायक बदनीयत वाले का हाथ काट डालता है। बीकानेर में आरोपी शिक्षक की लोगों ने ही धुनाई कर दी। शहर के एक निजी स्कूल में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिक्षा के मंदिर में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। एक शिक्षक पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। 

इस घटना का पता चलने के बाद बच्चियों के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक को मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर सौंप दिया। स्कूल पहुंचे परिजनों ने इस मामले को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल को लताड़ लगाई।

बीकानेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा, परिजनों ने छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए कोई शिकायत नहीं की है। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया था कि आठ छात्राओं के परिजनों ने टीचर के खिलाफ हमसे शिकायत की थी। उनका कहना था कि टीचर बच्चियों को गलत तरीके से छूता है। उनके कपड़ों में हाथ डालता है, शर्ट की पॉकेट में हाथ डालता है।

आरोपी टीचर बच्चियों के साथ पिछले कई दिनों से गलत हरकत कर रहा था। टीचर की हरकतों से परेशान होकर बच्चियों ने अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में अपने परिजनों को बताया। शिक्षक की हरकत के बारे में सुनकर गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे। स्कूल में शिक्षक की धुनाई कर मुक्ता प्रसाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुक्ता प्रसाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्त में लेकर जांच शुरू कर दी है।


Share This News