ताजा खबरे
देश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार को
IMG 20230527 154542 70 बीकानेर में पैदल मार्च 26 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मणिपुर हिंसा महिला उत्पीडन के खिलाफ राज्यव्यापी पैदल मार्च और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कार्यक्रम के तहत बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कल 26 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे गांधी पार्क से जिला कलेक्टर कार्यालय पैदल मार्च कर विरोध जताया जायेगा और उसके बाद जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप कर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया जाएगा।

जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि शहर देहात अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिसनराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण पीसीसी सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, पंच सरपंच, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी पंचायत प्रत्याशी जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी भागीदारी निभायेंगे

पैदल मार्च ज्ञापन कार्यक्रम
दिनाक – 26 जुलाई 2023
समय – सुबह 11 बजे
स्थान – गांधी पार्क सर्किट हाउस के सामने बीकानेर


Share This News