ताजा खबरे
नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान में
IMG 20230527 154542 68 बीकानेर : सिलेंडर की पाईप लीकेज होने से आग लगी, 2 को बाहर निकाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की खाजूवाला तहसील में सोमवार देर रात सिलेंडर पाइप लीक होने से आग लग गई। इस दौरान आबकारी विभाग के एक सिपाही के हौंसले के चलते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा दो जनों की जान पर आ सकती थी। मिली जानकारी के मुताबिक

खाजूवाला में आबकारी थाना के सामने सोमवार देर रात को दुकान के ऊपर मकान में सिलेंडर की पाईप लीकेज होने भीषण आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई और पूरे मकान में आग ने विकराल रूप ले लिया। सिलेंडर फटा नहीं, परंतु वह आग के साथ-साथ धधकता रहा। आग से मकान के अंदर रखा सामान पूरा जलकर राख हो गया।
घर में कॉ-ऑपरेटिव बैंक खाजूवाला के दो कर्मचारी खाना बना रहे थे। ये दोनों आग में फंस सकते थे लेकिन ग्रामीणों व पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की सूझबूझ से सकुशल नीचे उतारे गए। आबकारी पुलिस थाना के सिपाही रामावतार ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। नगरपालिका खाजूवाला के जेईएन विकास ज्याणी टीम के साथ पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, जिसमें नगरपालिका की टीम सफल रही।

आबकारी थाना के सिपाही रामावतार व नगरपालिका के जेईएन विकास ज्याणी के प्रयासों से ही आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान खाजूवाला एसडीएम श्योराम, पुलिस थाना खाजूवाला के सीआई रामप्रताप वर्मा, नगरपालिका के जेईएन विकास ज्याणी, सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, दंतौर उप तहसील के नायब तहसीलदार अनोपाराम आदि मौके पर मौजूद रहे।


Share This News