ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 156 वरिष्ठ महिला सफाईकर्मियों का होगा सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। कल वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर निगम बीकानेर द्वारा स्वच्छता के लिए समर्पित वरिष्ठ महिला सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। महापौर श्रीमती सुशीला कँवर राजपुरोहित नगर निगम में कार्यरत उम्रदराज महिलायें जो काफी वर्षों से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही है, ऐसे 21 महिला सफाई कर्मियों का सम्मान करेंगी | इन महिलाओं को स्वच्छता के क्षेत्र में दिए गए योगदान हेतु सम्मान पत्र दिए जायेंगे।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब नगर निगम वाल्मीकि जयंती पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करने जा रहा है इस बारे में बात करते हुए महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने कहा की इन 21 महिला सफाई कर्मियों का सम्मान प्रतीकात्मक सम्मान समारोह है निगम के सभी सफाई कर्मचारी सम्मान के योग्य हैं, जिस तरह से इस महामारी के दौरान भी नगर निगम के सफाई कर्मियों ने दिन रात पूरी लगन से शहर को स्वच्छ रखा है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है सफाई कर्मचारी नगर निगम का ही नहीं अपितु समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं , इसके बावजूद भी कभी इस वर्ग को वो सम्मान नहीं मिला जिसके ये हकदार हैं ऐसे सम्मान समारोह के माध्यम से मैं पूरे शहर की तरफ से सभी सफाई कर्मियों को स्वच्छता में इनके अमूल्य योगदान के लिये आभार प्रकट करना चाहती हूँ |
सम्मान समारोह का आयोजन कल 31 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे गांधी पार्क में रखा गया है जहाँ कोरोना एडवाइजरी की पालना करते हुए सीमित संख्या में निगम के पार्षदगण, अधिकारीगण एवं सम्मानित होने वाली महिला कर्मचारियों को ही आमंत्रित किया गया है


Share This News