Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में मानसून के प्रवेश के बाद से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ताज़ा अपडेट रिपोर्ट जारी की है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा और बूंदी मेंं अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इसके अलावा अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरु, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हैं। विभाग के अनुसार 29 जून से 1 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 जुलाई को सिस्टम गुजरने के बाद बारिश का दौर एक बार रुकेगा।