Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम शुक्रवार, दो जून को घोषित किए जाने हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे।शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम दोपहर 1:00 बजे शिक्षा संकुल में जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएं।