ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230601 125158 पीएम मोदीजी के नेतृत्व में राजस्थान में चुनाव लड़ेगी बीजेपी- राठौड़ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने आज बीकानेर में मीडिया से रूबरू होकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान अब पेपर माफिया व गंगेस्टरों की शरणस्थली बन गया है। राजस्थान की जनता को राहत कैम्प व फ्री बिजली देने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आचार सहिंता को लगने में कुछ ही समय शेष रह गया है। इसी साल चुनाव को देखते हुए लोगों का गुमराह किया जा रहा है। 4 साल तक फ्यूल चार्ज के नाम पर वसूली की, अब कुछ माह के लिए 100 यूनिट बिजली फ्री देना चुनावी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा विश्व मे भारत के नाम का डंका बजाने वाले पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में पार्टी चुनाव लड़ेगी। अजमेर में हुई सभा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वहाँ ऐतिहासिक सभा हुई और पांडाल भी छोटा पड़ गया।


Share This News